बेगमगंज। सुल्तानगंज में नई गढ़िया रियासत के शहीद राजा हनुमंत प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए बस स्टैंड चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह यादव बड़े राजा, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर विधायक के निज सचिव भोला शंकर पाराशर के विशेष आतिथ्य में भूमि पूजन किया गया।
![]() |
भूमि पूजन कार्यक्रम |
2 साल से वरिष्ठ समाजसेवी राजा यादव, हुकम सिंह यादव जगदीश पटेल अरुण यादव एंड., शोभाराम यादव , रामपाल सिंह यादव , सुल्तानगंज बस स्टैंड चौराहे पर स्थापित करने के लिए प्रशासन से स्वीकृति मांग रहे थे संगठन की मांग पर 2 वर्ष बाद प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति प्रशासन द्वारा दी गई। वही विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने विधायक निधि से प्रतिमा के चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख रुपए की राशि की स्वीकृती दी इस अवसर पर क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि जन यादव शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कर हर्षोल्लास से कार्यक्रम सफल बनाया ।