डीजे बाजे के साथ अगवानी करने पहुंचे सामाज के लोग
बेगमगंज। जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा एकता सामाजिक जनजागृति अभियान रथयात्रा आज नगर में पहुँची। यात्रा की नगर में भव्य आगवानी की गई, यह यात्रा नगर के लोहमील चोराहा से शुरू हुई। जहाँ साहू समाज के वरिष्ठ नागरिकों नगर के जनप्रतिनिधियों सामाजिक लोगों हिंदु उत्सव समिति ने यात्रा की भव्य आगवानी करते हुए स्वागत किया। यात्रा के रथ पर सवार भगवान जगदीश स्वामी मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की गई। नगर मैं यात्रा को लेकर विगत दो दिनों से तैयारियां की जा रही थी। यह यात्रा सुबह नो बजे ग्राम सियरमऊ से बाइक रेली के साथ शुरू हुई। जो 12 बजे सुल्तानगंज पहुँची, जहां पर सुल्तानगंज वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया इसके उपरांत दोपहर दो बजे बेगमगंज पहुँची। जहाँ डीजे के साथ यात्रा की भव्य आगवानी की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड, बस स्टैंड से होती हुई दशहरा मैदान मां कर्मा जी के मंदिर एवं मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थल पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इसके बाद यात्रा राहतगढ़ के लिए प्रस्थान कर गई। यह यात्रा जय जगन्नाथ स्वामी, जय मां कर्मा, जय वीर दुर्गादास राठौर, जय भामाशाह, जय साहू के नेतृत्व मैं निकली गई।
![]() |
| शोभा यात्रा का |
नगर में यात्रा का दो दर्जन जगह पर स्वागत द्वार बेनर पोस्टर फूल बरसाकर पूजन अर्चन के साथ भव्य अगवानी की गई। यात्रा में विधायक रामपाल सिंह राजपूत के सुपुत्र दुर्गेश सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, भाजपा मीडिया प्रभारी हरि साहू, पार्षद गण हिंदू समिति के महामंत्री महेश नेमा, रामगोपाल साहू, शोभाराम नगरिया, दुर्गेश नगरीय, श्रीराम साहू, अरविंद साहू, मुकेश साहू, महेश साहू, राजकुमार साहू, ऋषि साहू, रामकृष साहू, हिंदु उत्साव समिति के पूर्व समिति अध्यक्ष संचालक गण एवं नगर के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वही साहू समाज नव युवक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी भव्य अगवानी की गई।

