Type Here to Get Search Results !

नार्वे के फेमस डांस ग्रुप के साथ थिरके सुनील शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में नॉर्वे के फेमस डांस ग्रुप ‘द क्विक स्टाइल ग्रुप’ के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। वह इतने साल बाद एक बार फिर से अपनी ही फिल्म 'टक्कर' के गाने 'आंखों में बसे हो तुम' पर थिरकते हुए नजर आए। अब ये डांस वीडियो सोशल मीडिया लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस के अलावा इस वीडियो पर बॉलीवुड स्टार्स भी जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

पापा सुनील शेट्टी के इस डांस वीडियो पर उनके बेटे अहान और बेटी अथिया काफी खुश हैं। वीडियो पर अथिया ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘बेस्ट’ और साथ में एक स्माइली बनाई है। वहीं अहान ने भी पापा की तारीफ करते हुए लिखा है- ‘मुझे ये पापा पसंद हैं’।