Type Here to Get Search Results !

नो मेकअप लुक में दिखीं रश्मिका मंदाना:ओवरसाइज्ड कुर्ता में लगीं खूबसूरत

मुंबई। पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने सिंपल लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वह नो मेकअप लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। रश्मिका ने क्रीम कलर का ओवरसाइज्ड कुर्ता- ब्लैक पैंट पहना हुआ है और इसी के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया हुआ है। इस लुक को उन्होंने व्हाइट बैग के साथ कम्पलीट किया। इस दौरान वह पैपराजी से हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए बातचीत भी कर रही हैं। हमेशा की तरह उनका ये अंदाज लोगों को भा गया, सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस सादगी भरे लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।