Type Here to Get Search Results !

तापसी ने पहना मां लक्ष्मी की आकृति वाला नेकलेस, हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस तापसी पन्नू के एक नेकलेस पर विवाद हो गया है। उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में ऐसा नेकलेस पहना जिस पर मां लक्ष्मी की आकृति वाला चित्र बना हुआ था। उन्होंने इस नेकलेस को रेड कलर की बोल्ड ड्रेस पर कैरी किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

यूजर्स का कहना है कि तापसी ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है। तापसी हमेशा अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग गया है।

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने जो नेकलेस पहना था तो रिलायंस ज्वैल्स का बनाया हुआ था। उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2023 के दौरान इसको कैरी किया था। इस इवेंट में तापसी फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह की शो स्टॉपर बनी थीं।