Type Here to Get Search Results !

इटली के समुद्र में तैरता मिला 2 हजार किलो कोकीन, इसकी कीमत 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा

मुंबई। इटली के सिसिली कोस्ट के पास से 2 हजार किलोग्राम का कोकीन तैरता हुआ मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 70 वाटरप्रूफ पैकेटों में सील कर भूमध्य सागर में फेंका गया था । जो तैरता हुआ इटली की तरफ आ गया। इस कोकीन की कीमत 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। इटली की पुलिस के मुताबिक ये कस्टम विभाग का जब्त किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स का जखीरा है।

सिसिली कोस्ट पर तैर रहे 2 हजार किलो कोकीन के जखीरे पर इटली के मैरिटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अलर्ट किया। 70 पैकेटों को इटली के कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया। जब इसे जमीन पर लाकर पैकेट खोले गए तो उसमें कोकीन निकला।

कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक कोकीन के पैकेटों को मछली पकड़ने के जाल में लपेट कर फेंका गया था। इसके साथ लुमिनस ट्रैकिंग डिवाइस भी बांधा गया था ताकि इसे बाद में रिकवर किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक इसे छिपाने के लिए कार्गो शिप से फेंका गया था। तस्करों को उम्मीद थी कि वो बाद में इसे ढूंढ कर तय जगह पर सप्लाई कर देंगे।