Type Here to Get Search Results !

मिस इंडिया बनीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता:मिस वर्ल्ड-2023 में भारत की ओर से भाग लेंगीं

मुंबई। मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज नंदिनी गुप्ता ने जीत लिया है। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। शनिवार देर रात मणिपुर के इम्फाल में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं।

नंदिनी ने इस इवेंट में कहा- पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।

नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- 'नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग करने की इच्छा थी। टीवी में कभी शो देखती थी तो वैसे ही मॉडल्स की तरह बिहेव करती थी। घर पर कैटवॉक करना, मेकअप करना तो उसने चार साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 9वीं क्लास में थी तो मॉडलिंग में जाने को लेकर इच्छा जताई। मॉडलिंग को लेकर अलग से उसकी कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी।'