Type Here to Get Search Results !

नेहा शर्मा ने बहन आयशा के साथ किया वर्क आउट:जिम के बाहर स्पॉट हुई दोनों बहनें

मुंबई। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ जिम के बाहर दिखाई दीं। दोनों बहनों ने जिम के बाहर कैमरे पर मुस्कुराते हुए पोज दिए। नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े पोस्ट और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर नेहा शर्मा ने मंडे को अपने फैंस को फिटनेस मोटिवेशन दी है।

वहीं नेहा शर्मा ने पल्म कलर का वर्क आउट आउट फिट पहना हुआ था। नेहा ने फुल स्लीव्स वाला क्रॉप टॉप पहना और मैचिंग कलर के हाई वेस्ट टाइट पैंट। नेहा ने भी अपनी बहन की तरह वाइट स्नीकर्स पहने और हाथ में ब्लैक बोतल ली हुई थी। उन्होंने अपने साथ डिजाइनर बैग लिया हुआ था और अपने बालों की हाई पोनी की थी।