Type Here to Get Search Results !

बृजभूषण के आरोपों पर विनेश का पलटवार:बोलीं- खिलाड़ियों ने ट्रायल देकर नेशनल खेला

पानीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में 2 FIR दर्ज हो चुकी है। जिसके बाद इस मामले में कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने खुद सामने आकर अपना बचाव किया और पहलवानों पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

अब पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है। विनेश ने कहा कि मैंने केवल 4 नेशनल नहीं खेले हैं। बीते 14 साल में पहले भी नेशनल खेला और आज भी खेलूंगी।

बजरंग और बाकी लोग भी ट्रायल देकर ही गए थे, कोई भी खिलाड़ी देश से बड़ा नहीं है। नेशनल के नियम बदलने की बात बेबुनियाद और झूठी है। वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि शिकायतकर्ता नाबालिग है ये बात बृजभूषण को आखिर कैसे पता चली, हम ये सवाल पूछना चाहते हैं।