Type Here to Get Search Results !

नपा अध्यक्ष ने नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

7 लाख 81हजार से होगा निर्माण

बेगमगंज। नगर के विकास में आए दिन कहीं ना कहीं भूमि पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी तारतम्य वार्ड क्रमांक 7 में सात लाख 81 हजार रुपए की लागत से बनाने वाली नालियों का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा विधि विधान के साथ किया गया। धार्मिक मंत्रों का उच्चारण भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

नाली निर्माण का भूमि पूजन करते हुए

इस अवसर पर पार्षद संदीप विश्वकर्मा, अजय सिंह जाट, लोक राज सिंह ठाकुर, शाकिर मंसूरी, सत्तू महाराज,  अहमद अली, मो. रफीक जेरठ, अनीस खान पीर, बाबू खान, रईस खान, भैया ड्राइवर, समेत अनेक लोग मौजूद थे।