Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस ने मनाई उपमुख्यमंत्री की जयंती

बेगमगंज। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव खरगोन जिले के ग्राम बोरावां में एक अप्रैल 1946 को कृषक परिवार में जन्में थे। उनका राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा।  श्री यादव शुरुआत में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति के सदस्य बने और 1974 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे। जिसके बाद 1980 में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोनीत हुए कई बार 2002 तक निर्वाचित अध्यक्ष रहे। श्री यादव वर्ष 1993 में खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा से निर्वाचित होकर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में कृषि, सहकारिता, जल संसाधन और नर्मदा घाटी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। वे देश और प्रदेश की अनेक सार्वजनिक संस्थाओं में संचालक मंडल के सदस्य और अध्यक्ष के पदों पर रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश कृषक कल्याण आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश के किसानों के लिए 888 महत्वपूर्ण सुझाव शासन को दिए और हमेशा किसानों की सेवा करते रहे। हमें उनके जीवन से मार्गदर्शन लेकर जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करना चाहिए।

सुभाष यादव की जयंती मनाते

यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने सुभाष यादव की जयंती पर संबोधित करते हुए कही। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि मालवा क्षेत्र की माटी में जन्मे सुभाष यादव जी ने राजनीति में अलग पहचान बनाई और आम जनता और किसानों के लिए हमेशा जनहितैषी कार्य किए और सहकारिता के क्षेत्र में किसानों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेकिन श्री यादव जैसे नेता हमारे बीच नहीं हैं और आज किसानों के हित में सरकार कोई विशेष कार्य नहीं कर रहीं और सहकारिता जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं खत्म करती जा रही हैं किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर गरीबों वो शोषित वर्ग का हमेशा सहयोग करना चाहिए। यही हमारी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नवलकिशोर बब्लू यादव ने भी संबोधित किया और बताया कि स्वर्गीय श्री यादव बाबूजी ने अपना जीवन हमेशा किसानों और गरीबों के हित में कार्य करते हुए बिताया। उनके कारण ही आज सहकारी संस्थाएं हैं जिससे किसानों को लाभ मिलता है। कार्यक्रम को राजेश इंदौरी ने भी संबोधित किया और श्री यादव के जीवन पर प्रकाश डाला।

जयंती कार्यक्रम के शुरू में  जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री यादव के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत कर  माला पहनाकर उनको याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सिंह ठाकुर एवं आभार नवलकिशोर बब्लू यादव ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, एड. किशोरीलाल चौरसिया, रामगोपाल सराठे, प्रकाश पटेल,  संजू यादव, एड.u रोहतास पटेल, संदीप यादव, अनिल यादव, राकेश श्रीवास, कमलेश गुर्जर, शाकिर मंसूरी, राकेश नेमा, चन्द्रेश जैन, सोनू राय, नीरज यादव, गगन नेमा, मुजाहिद अहमद, हर्ष गुप्ता, आयुष्मान पठ्या, हेमंत गौर सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.