Type Here to Get Search Results !

पंत के दाहिने पैर का दर्द बढ़ा:दिल्ली का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे

मुंबई। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को स्टेडियम में जाकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चीयर करना महंगा पड़ गया है। उनके दाहिने पैर में दर्द बढ़ गया है। पंत के एक करीबी ने भास्कर को बताया कि स्टेडियम जाने के दौरान ज्यादा चलने की वजह से जिस पैर में सर्जरी हुई थी, उसमें दर्द बढ़ गया है। इस वजह से पंत को लेकर BCCI का प्लान भी खटाई में पड़ता दिख रहा है। BCCI के इस प्लान के बारे में स्टोरी में आगे जानेंगे।

IPL 2023 का सातवां मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत भी स्टेडियम पहुंचे थे। कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत को पहली बार किसी मैदान पर देखा गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर पंत के कई वीडियो शेयर किए थे जिसमें साफ तौर देखा जा सकता था, कि वह अभी खुद से चलने में असमर्थ थे। उन्हें सहारे की जरुरत महसूस हो रही थी।