Type Here to Get Search Results !

अपने घर में मुंबई से 13 साल बाद जीती चेन्नई, इंडियंस को 6 विकेट से हराया

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। टीम ने अपने होमग्राउंड में मुंबई को 13 साल बाद हराया है। यहां दोनों के बीच के पिछले 5 मुकाबले मुंबई ने जीते। पिछली बार धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 2010 में चेपक स्टेडियम में मुंबई पर जीत हासिल की थी।

ओवरऑल रिकॉर्ड में यह चेन्नई की मुंबई पर 16वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से 20 मुंबई के नाम रहे। मौजूदा सीजन में यह चेन्नई की छठी जीत है। टीम के 13 अंक हो गए हैं। देखें पॉइंट्स टेबल

एमए चिदंबरम (चेपक) स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाए। 140 रन का टारगेट चेन्नई के बल्लेबाजों ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।