Type Here to Get Search Results !

आज फैंस से रुबरू नहीं होंगे बिग बी, 41 सालों में कोविड के बाद ये दूसरा मौका

मुंबई। बिग बी हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर आकर फैंस से मुखातिब होते हैं। अब हाल ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया है, वो आज यानी रविवार को अपने फैंस से मिलने में असमर्थ हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

बीते शनिवार की रात अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी कि वो आज यानी 7 मई को जलसा के बाहर आकर फैंस से मिल नहीं पाएंगे। उन्होंने ब्लॉग में लिखा है- आज जलसा के बाहर नहीं आ पाऊंगा। फिल्म की जिस लोकेशन पर शूटिंग हो रही है, वहां पर सिर्फ रविवार को ही शूट करने की परमिशन मिलती है।