Type Here to Get Search Results !

पूर्व जन-प्रतिनिधि का हाल जानने अस्पताल पहुँचे राज्य मंत्री पटेल

भोपाल। सतना जिले के रामनगर (सुहिला) के पूर्व सरपंच श्री उपेन्द्र पटेल और उनके 3 सहयोगी के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलते ही पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल अस्पताल पहुँचे।

राज्य मंत्री श्री पटेल रामनगर अस्पताल पहुँचे और उन्होंने घायलों का कुशल-क्षेम लिया। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के लिये मेडिकल टीम को निर्देश भी दिये। राज्य मंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।