Type Here to Get Search Results !

अज्ञात कारण से युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की , एक सप्ताह बाद थी शादी"


बेगमगंज। नगर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सहका के पास एक खेत में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत मामला दर्जकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सहका निवासी कुंवर सिंह लोधी का 23 वर्षीय पुत्र देवेंद्र लोधी आज सुबह तड़के गांव के पास उसके ही खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना मृतक के भाई भूपेंद्र लोधी ने पुलिस को देते हुए बताया कि रात करीब 12 बजे घर पर उन्होंने देखा कि देवेंद्र अपने कमरे में सोने चला गया था लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई ।

तब उन्होंने देखा कि वह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा है और मुंह से झाग निकल रहा है ।जिससे प्रतीत हुआ कि उसमें कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है । तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन में उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे ।जहां डॉक्टर ने उसको जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया ।

मृतक देवेंद्र लोधी की शादी पक्की हो गई थी। जिसकी 18 मई को गैरतगंज तहसील के ग्राम सिंगाड से लगुन आना थी ।

अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीला पदार्थ का कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है, किन कारणों से युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है । पोस्टमार्टम उपरांत उसका शव परिजनों को सौंप दिया है ।