Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदतमीजी


मुंबई। प्रियंका चोपड़ा आज परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई से कुछ घंटे पहले भारत पहुंची हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां, सेल्फी के लिए फैन ने उनके साथ बदतमीजी की।

वीडियो में प्रियंका ब्राउन ओवरसाइज्ड कपड़ो में नजर आईं, उन्होंने ब्लैक कैप भी लगा रखी है। प्रियंका एयरपोर्ट के अंदर से अपनी सुरक्षा टीम के साथ बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान कुछ फैंस सेल्फी के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े, तभी ब्लैक टीशर्ट में एक शख्स ने प्रियंका के साथ सेल्फी लेने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को धक्का दिया। इस दौरान प्रियंका थोड़ा परेशान नजर आईं।