Type Here to Get Search Results !

एच एस प्रणय ने रचा इतिहास, मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट की मेंस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

कुआला लम्पुर । भारत के स्टार शटलर एच एस प्रणय ने मलेशिया के कुआला लुम्पुर में खेले जा रहे मलेशिया मास्टर्स में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। प्रणय ने फाइनल मुकाबले में चीन के वेंग होंगयांग को तीन गेम में 21-19, 13-21 और 21-18 से 2 में हरा कर जीत हासिल की। दोनों के बीच मुकाबला 94 मिनट तक चला।

प्रणय साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद मलेशिया मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए है। साथ ही मेंस सिंगल्स कैटेगरी में जीतने वाले पहले भारतीय बने। इस सीजन यह प्रणय का पहला मेडल है।

प्रणय के साथ ही भारत को चैंपियनशिप में अब 4 बार जीत मिल गई है। पहली बार मेंस सिंगल्स में गोल्ड आया। वहीं, तीन बार विमेंस सिंगल्स में भारत को गोल्ड मिला है। 2 बार पीवी सिंधु और एक बार साइना नेहवाल ने चैंपियनशिप में जीत हासिल की।