Type Here to Get Search Results !

प्रांतीय शिशु वाटिका आचार्य सामान्य प्रशिक्षण शिविर शुरू '

बेगमगंज। विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त द्वारा आयोजित प्रांतीय शिशु वाटिका आचार्य सामान्य  प्रशिक्षण वर्ग 2023 के उद्धघाटन एवं संवाद सत्र में  विवेक शेंडे, क्षेत्रीय सचिव,  हुकुम चंद भुवंता, अखिल भारतीय सह संयोजक शिशु वाटिका, श्रीमती शोभा चतुर्वेदी, वर्ग संयोजक,  राम दयाल लहरपुरे, वर्ग सह-संयोजक  विवेकानंद शिक्षा परिषद के सचिव धर्मेंद्र जैन  के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। 

प्रांतीय शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण शिविर का ।

आज संवाद सत्र में  विवेक शेंडे ने अपना विषय रखते हुये कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय परिवेश को ध्यान में रखकर बनाई गई है  , जिसके क्रियान्वयन में विद्या भारती पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही है। 

व्यक्ति एकांगी जीवन जी रहा है जबकि हमारे यहां की कुटुंब व्यवस्था रही है। हमें अपनी भाषा, भूषा और भोजन, हमारे राष्ट्रीय मान बिंदु इन सभी पर श्रद्धा समाज की होना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण विद्या भारती कर रही है। इसमें हम सबको चिंतन करना चाहिये वर्ग के प्रबंधक प्रकाश शर्मा, सह प्रबंधक जयप्रकाश तिवारी एवं प्रशिक्षक टोली व प्रबंधन टोली सहित 15 जिलों से आए प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे ।