Type Here to Get Search Results !

समस्त इच्छाओं का पड़ाव यदि भगवान ही हैं तो निश्चित मानव जीवन धन्य : डॉ. पंडित दिनेशाचार्य महाराज

बेगमगंज। सियरमऊ के समीप ग्राम विछुआ जागीर में चली भागवत कथा एवं महायज्ञ में आज छठवें दिन बड़ा उत्सव हुआ । विख्यात कथा व्यास डॉ. पंडित  दिनेशाचार्य  महाराज ने कथा में श्री कृष्ण भगवान की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन बड़े मार्मिक ढंग से किया।  महाराज श्री ने महारास का वर्णन करते हुए बताया कि जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही महारास है। श्री कृष्ण से मिलन की तीव्र इच्छा ही भक्ति का फल है। समस्त इच्छाओं का पड़ाव यदि भगवान ही हैं तो निश्चित मानव जीवन धन्य हैं। आगे महाराज जी ने कंस उद्धार एवं द्वारिका पुरी का वर्णन किया। साथ ही रुक्मिणी विवाह प्रसंग का महोत्सव मनाया गया। दिव्य झाँकी, दर्शन नृत्य एव महोत्सव हुआ । कथा महोत्सव में अपार भीड़ उमड़ रही है। प्रसिद्ध भजन गायिका 'पंडित' ज्योति प्रभा मे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

श्रीमद् भागवत कथा