Type Here to Get Search Results !

हर बूथ तक पहुंचाएं केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रायसेन। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक बूथ तक पहुंचाएं। साथ ही लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के बारे में गांव-गांव जानकारी दी जाए। इसके लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। यह मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं को सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह ने दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह राजावत, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, मोहन चक्रवर्ती, ब्रजेश कुमार, रेवाशंकर अहिरवार, यशवंत मीणा, राकेश तोमर, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह बघेल, जीतू शर्मा आदि मौजूद थे। 

आपस में समन्वय बनाकर रखें

सांसद रमाकांत भार्गव ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देते हुए कहा कि सभी आपस में समन्वय बनाकर रखें। सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराने के साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में भी सचेत रहें, ताकि प्रशासन से बात करके समाधान किया जा सके। साथ ही अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से भी जोड़नें का काम करें। 

विचार-विमर्श और सहभोज

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि सभी को अपने-अपने मंडल में कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही हितग्राहियों से भी संपर्क करना होगा। इसके साथ ही सहभोज भी होगा, जिसमें सभी वर्गों को आवश्यक रुप से शािमल किया जाएगा।