Type Here to Get Search Results !

इरफान के बेटे बाबिल ने जीता IIFA अवॉर्ड, सक्सेस मिलने पर आई पिता की याद

मुंबई। दिवंगत एक्टर इरफान के बेटे बाबिल खान को फिल्म कला के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस दौरान एक्टर अपनी मां सुतापा सिकदर के साथ अवॉर्ड शो में पहुंचे। सेरेमनी से पहले बाबिल ने ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पिता इरफान खान को याद किया। उन्होंने कहा कि वो उन्हें बहुत याद करते हैं, क्योंकि वो इकलौते दोस्त थे।

जैसे ही मीडिया ने उनसे उनके पिता इरफान के बारे में सवाल किया, उन्होंने कहा- ‘मैं अपने जीवन के हर दिन उन्हें याद करता हूं। जब मैं बड़ा हो रहा था तो मेरे ज्यादा दोस्त नहीं थे, तब वो मेरे अकेले दोस्त थे। उनके साथ बैठकर हंसना मेरी सबसे सबसे खूबसूरत याद है।’