Type Here to Get Search Results !

आदतन अपराधी 06 माह के लिए जिलाबदर


बेगमगंज। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी प्रेमसिंह पिता बलदेव सिंह लोधी उम्र 60 साल निवासी ग्राम महुआखेड़ा थाना बेगमगंज जिला रायसेन को 6 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2014 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत 15 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी प्रेमसिंह को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।