Type Here to Get Search Results !

सतपुड़ा भवन अग्नि काण्ड की सी, बी, आई, जांच कराने की मुख्यमंत्री जी मांग

भोपाल। भवन भोपाल मैं भीषण अग्निकांड को लेकर पूर्व पार्षद एवं भोपाल जिला महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष तस्लीम वहीद लश्करी के नेतृत्व में रोशन पूरा चौराहे पर सी, बी, आई, जांच कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों द्वारा प्रदर्शन किया।

तस्लीम लश्करी ने कहा कि स्वास्थ विभाग की 12 हजार से ज्यादा फाइल,5 वी मंज़िल में करोड़ों रुपए का रिनोवेशन हुआ वो पूरी तरह से जल कर राख हो गया, परिवार कल्याण, विभाग सी, एम, से जुड़े दस्तावेज और आदिम जाति विभाग के बजट से जुडी फाइलें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है।

आग बुझाने में इतना समय क्यों लगा ,समय पर आग बुझाने वाली गाड़ियां क्यों नही आ पाई इन सब बिंदुओ को ध्यान में रखते हुए तुरन्त सी, बी, आई, की जांच करवाई जाए।