मुंबई। प्रियंका चोपड़ा शनिवार को अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बियॉन्से के गानों पर झूमते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में है।
दरअसल प्रिंयका के एक फैन पेज ने इवेंट के दौरान की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। फैन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- लंदन में बियॉन्से के रेनेसांस वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट में VIP सेक्शन में प्रियंका मधु और तमन्ना के साथ अपनी लाइफा का अच्छा मोमेंट बिता रही हैं।
प्रिंयका ने खुद भी रविवार को सोशल मीडिया हैंडल पर इवेंट की वीडियोज और फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें इवेंट की झलक देखने को मिल रही है। पहली स्टोरी में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टेज के आसपास भारी भीड़ नजर आ रही है। दूसरी वीडियो में प्रियंका की मां मधु भी बेयोंसे को चिएर करती नजर आईं। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे मधु चोपड़ा।