Type Here to Get Search Results !

फिल्म ब्लाइंड के साथ कमबैक करेंगी सोनम कपूर, ब्लाइंड ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी सोनम

मुंबई। लंबे ब्रेक के बाद सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी। फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। फिल्म 7 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी।

फिल्म में सोनम एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं जिनकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। इसके बावजूद फिल्म में सोनम एक सीरियल किलर का पीछा करती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोनम स्पेशली एबल्ड हैं।