Type Here to Get Search Results !

आदिपुरुष के बाद रिलीज हुआ सैफ का अगला प्राेजेक्ट

मुंबई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बाद एक्टर सैफ अली खान का अगला प्रोजेक्ट रिलीज हो गया है। सैफ ने ऑडिबल इंडिया की नई पॉडकास्ट सीरीज ‘मार्वल्स वेस्टलैंडर्स: स्टार लॉर्ड’ में लीड कैरेक्टर पीटर क्विल को अपनी आवाज दी है। बुधवार को इसके सारे एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं।

10 एपिसोड की इस ऑडियो सीरीज में सैफ अली खान ने स्टार लॉर्ड पीटर क्विल के किरदार को आवाज दी है। वहीं व्रजेश हीरजी ने रॉकेट, सुशांत दिवगीकर ने कोरा और अनंगशा बिस्वास ने द कलेक्टर के किरदार को आवाज दी है। ऑडिबल इंडिया ने इस सीरीज का एक ट्रेलर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।