Type Here to Get Search Results !

विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ की ठगी, इन्वेस्टमेंट के नाम पर बिजनेस पार्टनर्स ने दिया धोखा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। एक्‍टर ने अपने अकाउंटेंट देवेन बफना के जरिए अपने ही बिजनेस पार्टनर्स संजय शाह, नंदिता शाह और राधिका नंदा पर केस दर्ज कराया है। एक्‍टर का आरोप है कि उनके तीनों पार्टनर्स ने उनसे फिल्‍में बनाने और इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर 1.55 करोड़ रुपए लिए थे, पर इन पैसों को अपने पर्सनल यूज में इन्वेस्ट कर लिया। अब मुंबई की MIDC पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार को एक्टर के CA देवेन ने तीन लोगों के खिलाफ अंधेरी ईस्ट स्थित MIDC पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। देवेन ने अपने स्टेटमेंट में कहा- विवेक की फैमिली ने 2017 में ओबेरॉय ऑर्गेनिक्स नाम से एक कंपनी शुरू की थी।

चूंकि यह बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, इसलिए उन्होंने पहले तीन लोगों (जो अब आरोपी हैं) को फर्म में पार्टनर के रूप में लाने का फैसला किया। इसके बाद विवेक ने इस बिजनेस को डिजॉल्व करके इसे आनंदिता एंटरटेनमेंट के नाम से एक इवेंट बिजनेस में बदल दिया। दोनों पार्टीज के बीच यह डील जुलाई 2020 में हुई थी।