Type Here to Get Search Results !

मंत्री डंग ने 39 करोड़ 26 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया

भोपाल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने विकास पर्व के दूसरे दिन आज मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 39 करोड़ 26 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने सीतामऊ में 2 करोड़ 89 लाख रु से निर्मित आई.टी.आई कॉलेज का लोकार्पण और लदुना में 35 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राइज स्कूल और ग्राम लावरी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन तथा ग्राम रावटी में 49 लाख 14 हजार रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि "विकास पर्व" पर विकास की बयार चारों ओर फैल रही है। विकास पर्व में विकास कार्यों के साथ ही जनता की समस्याओं का अधिकतम समाधान हो रहा है। विकास पर्व लोगों के खुशी, उत्साह, उमंग एवं विकास का पर्व है।

राज्य शासन द्वारा जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान चल रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह और संबल जैसी योजनाओं तथा आजीविका मिशन आदि के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। रोजगार के लिये मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, युवा उद्यम क्रांति योजना एवं अन्य स्व-रोजगार योजनाएँ संचालित हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण, सायकिल प्रदाय, प्रसूति सहायता, आहार अनुदान, कन्या विवाह में सहायता जैसी योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया गया है। विभिन्न योजनाओं को मैदानी स्तर पर लागू करने का कार्य भी लाड़ली बहनाओं को सौंपा गया है। सरकार छोटे कर्मचारियों को भी अधिक से अधिक लाभ देकर उनका जीवन बेहतर बना रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.