भोपाल। प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 20 जुलाई तक प्रदेश में लगभग 9 हजार 928 करोड़ 32 लाख रूपये के भूमि-पूजन/लोकार्पण किये गये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई को जिला उज्जैन के नागदा में विकास पर्व पर 261 करोड़ 14 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया।
विकास पर्व के पांचवे दिन 20 जुलाई को प्रदेश में कुल 280 करोड़ 98 लाख 82 हजार रूपये का लोकार्पण/ भूमि-पूजन किया गया। जिला सतना के ग्राम पंचायत गोरसरी के ग्राम रतरवार में 8 लाख 97 हजार की लागत से बनने वाली बाउन्ड्रीवाल का भूमि-पूजन, मनकहरी (केदारी) में 24 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली सुदूर सड़क निर्माण का भूमि-पूजन, ग्राम पंचायत देवरा में 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन एवं प्राइमरी स्कूल देवरा एवं प्राइमरी स्कूल जजनगरा में 16 लाख रूपये लागत से बनने वाली बाउंड्रीबाल का भूमि-पूजन किया गया। जिला दतिया में ग्राम चौपरा (बाजनी) में 18 लाख 50 हजार की लागत से कुड़ीलाघाट नाले पर रिटर्निग बॉल निर्माण, 10 लाख 81 हजार की लागत से पुलिया सह रपटा निर्माण, 4 लाख 50 हजार की लागत से लागत निर्माण, 4 लाख की लागत से सीसी रोड़, 4 लाख की लागत से शांतिधाम बाजनी में पेपर ब्लॉक, 3 लाख 40 हजार की लागत से ग्राम चौपरा हाई स्कूल प्रांगण में सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 2 लाख 30 हजार की लागत से ग्राम रामनगर में शांतिधाम निर्माण, बाजनी रामनगर में 2 लाख की लागत से अम्बेड़कर पार्क का निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। ग्राम भागौर में 10 लाख 50 हजार की लागत से अनुसूचित जाति बस्ती में सामुदायिक भवन, 10 लाख की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण, 10 लाख की लागत से नाला निर्माण, 6 लाख 60 हजार की लागत से रपटा-सह-पुलिया का निर्माण, 5 लाख की लागत से नाला निर्माण, गाम चितुवां 10 लाख की लागत से स्टॉप डैम निर्माण, 10 लाख की लागत से नाला निर्माण, 7 लाख 60 हजार की लागत से पंचायत भवन परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य का भूमि-पूजन, 35 लाख 5 हजार की लागत से ग्राम चितुवां में गौशाला निर्माण, 8 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख की लागत से लोधी समाज के छात्रावास की बाउण्ड्री बॉल एवं स्टेज का निर्माण का लोकार्पण ग्राम डोंगरपुर में 24 लाख 30 हजार की लागत का अमृत सरोवर और 6 लाख 45 हजार की लागत का स्वीमिंग पुल कार्य का भी भूमि-पूजन किया गया।
