Type Here to Get Search Results !

प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड ने जीता सातवॉ आउटस्टैण्डिंग एचीवमेंट सीएसआर अवार्ड

भोपाल। प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड, मनकहरी सतना को कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के लिये उत्कृष्ट कार्यों हेतु सातवॉ आउटस्टैण्डिंग एचीवमेंट सीएसआर अवार्ड मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा प्रदान किया गया। प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड की ओर से  एम0 पी0 त्रिपाठी प्रेसीडेंट एचआरएम एंड कार्पोरेट अफेयर्स, नीलमणि सिंह, एवीपी कार्पोरेट अफेयर्स, देवेन्द्र मिश्रा एजीएम सीएसआर एंड पीआर एवं विनय उरमलिया मैनेजर पब्लिक रिलेशन ने होटेल कोर्टयार्ड मैरियट भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्राप्त किया। इस भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन फेडरेशन आफ म0 प्र0 चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किया गया था।

प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले अवार्ड पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओे विवेक अग्निहोत्री,  मनीष सिंह हेड टेक्निकल,  एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी।