Type Here to Get Search Results !

सास को खुश करने के लिए गोलगप्पे बनाती हैं कियारा:शादी में भी लगाया था स्टॉल

मुंबई। कियारा आडवाणी ने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां यानी उनकी सास को पानी पूरी काफी पसंद है। वे अक्सर सासू मां को इंप्रेस करने के लिए उन्हें पानी पूरी खिलाती हैं। इसके लिए वे खुद अपने हाथों से पानी पूरी बनाती हैं। कियारा ने कहा कि उनकी शादी में पानी पूरी का एक अलग स्टॉल लगा था। अभी उनकी सासू मां दिल्ली से मुंबई आई हुई हैं। कियारा का कहना है कि वो ये श्योर करती हैं कि जब भी सिद्धार्थ की मां मुंबई आएं। उन्हें सबसे पहले पानी पूरी ही खाने को मिले।

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा के प्रमोशन में बिजी हैं। मिर्ची प्लस के साथ एक रिसेंट इंटरव्यू में कियारा ने कहा- मेरी मदर इन लॉ को पानी पूरी बेहद पसंद है। वे अभी हमारे साथ मुंबई में ही रह रही हैं। जब वे पहले दिन आईं तो मैंने घर पर ही पानी पूरी बनाई। मुझे पता था कि वे इससे खुश हो जाएंगी। पानी पूरी देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।