बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम तुलसीपार में मोटरसाइकिल से खेत से लौट रहे दो व्यक्तियों को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया हालांकि दोनो ही बाइक चालक और बाइक पर बैठा हुआ व्यक्ति घायल हो गया जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है दोनों ही पक्षों ने घटना की रिपोर्ट नहीं की है।
![]() |
| दुर्घटना में घायलों का उपचार करते हुए |
प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसीपार गांव निवासी रशीद खां मंसूरी और नीलेश यादव बाइक से खेत से घर वापस आ रहे थे कि तुलसीपार के आगे टेक पर विपरीत दिशा से आ रहे जैतपुरा थाना राहतगढ़ निवासी विपिन सिंह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और जाकर टकरा गया जिससे तीनों घायल हो गए सूचना पर 108 के द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर शाहबाज हसन ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। बाइकों की भिड़ंत से दोनों चालकों के हाथ पैर कमर आदि में चोटें आई हैं। वही बाइक पर बैठे हुए किसान के पैर हाथ आदि में चोट आई है।

