Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी का निधन

बेगमगंज। पूर्व प्रधान अध्यापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामस्वरूप भार्गव की धर्मपत्नी  तथा भाजपा नेता राकेश भार्गव , राजेश भार्गव , रमेश भार्गव की माताश्री  उमादेवी भार्गव ( 93 वर्ष )  का बीमारी के चलते निधन हो जाने का समाचार फ़ैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय श्रीमती भार्गव


श्रीमती भार्गव स्वयं समाज सेवा के लिए समर्पित थी और अक्सर  सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने स्वर्गीय पति रामस्वरूप भार्गव के द्वारा विलीनीकरण आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने की किस्से भी सुनाती थी और देशभक्ति एवं धार्मिक गीतों को स्वरबद्ध करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी।

आपकी जिंदादिली की सभी लोग मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हैं। 

 उनकी अंतिम यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता , समाजसेवी एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की । आपका पूरे सम्मान के साथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया ।