Type Here to Get Search Results !

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच, भारत 3-0 की बढ़त पर आया,

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत-पाकिस्तान मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे क्वार्टर का खेल जारी है और भारत 3-0 से आगे है। 36वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह ने गोल किया। उनसे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 23वें और 15वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किए। उनके टूर्नामेंट में 7 गोल हो गए हैं।

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की, हालांकि शुरुआती मिनटों में टीम ने पेनल्टी गंवाई, लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने शानदार बचाव किया। फिर 8वें मिनट में रेफरी ने जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड दिखा दिया। क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी मिला और पाकिस्तानी कप्तान उमर भुट्‌टा को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रेग फ्लिक के साथ गोल दागा।

Tags