Type Here to Get Search Results !

डॉन-3 में नहीं होंगे शाहरुख खान, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने की पुष्टि

मुंबई। फरहान अख्तर ने डॉन-3 की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि इस बार फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे। फरहान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। फरहान ने लिखा कि उन्होंने शाहरुख के साथ डॉन सीरीज की दो फिल्मों में काम किया।

ये दोनों फिल्में उनके दिल के काफी ज्यादा करीब हैं। अब वे डॉन की लिगेसी को नए एक्टर के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि डॉन-3 में लीड एक्टर कौन होगा, फरहान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

वैसे ज्यादातर उम्मीद है कि रणवीर सिंह, शाहरुख खान को रिप्लेस करेंगे। हालांकि फैंस को फरहान का यह निर्णय समझ नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर बिना शाहरुख खान के डॉन की कल्पना नहीं कर पा रहे हैं।