Type Here to Get Search Results !

रोहित बोले- नंबर-4 पोजिशन बड़ी समस्या:युवी के बाद कोई टिका ही नहीं

मुंबई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नंबर-4 की पोजिशन हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है। युवराज (सिंह) के रिटायरमेंट के बाद से इस पोजिशन पर कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका। अगर श्रेयस अय्यर समय पर फिट नहीं हुए तो हमें एशिया कप और वर्ल्ड कप में बहुत दिक्कतें आएंगी।'

36 साल के रोहित ने मुंबई में 'ला लीगा' के स्पेशल इवेंट में रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब दिए। रोहित फुटबॉल लीग 'ला लीगा' के नए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं। स्पेनिश लीग 11 अगस्त से स्पेन में शुरू हो रही है।