Type Here to Get Search Results !

भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20, पंड्या ने छक्के से जिताया

गुयाना। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को सिक्स मारकर जिताया। इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोर शहर में खेला जाएगा।

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। 161 रन का टारगेट भारतीय टीम ने सूर्या और तिलक की पारियों के सहारे 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Tags