Type Here to Get Search Results !

सोलो रिलीज होती तो 70 करोड़ कमाती गदर-2, कंगना ने सनी देओल को बताया मैनली हीरो

मुंबई। कंगना रनोट ने सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग के बाहर खड़ी भारी भीड़ के वीडियोज शेयर किए। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि अगर यह फिल्म सोलो रिलीज होती तो ओपनिंग डे पर 65 से 70 करोड़ रुपए तक कमा सकती थी।

‘गदर 2’ के साथ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘OMG 2’ भी रिलीज हुई है। ‘OMG 2’ ने फर्स्ट डे 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ रुपए कमाए।