Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्रीचौहान ने पूर्व राज्यमंत्री अहिरवार को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुँचकर पूर्व राज्य मंत्री श्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम दर्शन कर स्व. श्री अहिरवार की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्वर्गीय अहिरवार की आत्मा को शांति देने और परिवारजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाँढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री का कल रविवार को बीमारी के कारण निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री रामदयाल अहिरवार सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के थे। राजनीतिज्ञ के साथ वे समाजसेवी भी थे। महाराजपुर में उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री श्री अहिरवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।