Type Here to Get Search Results !

"आज से वृहद स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू"

बेगमगंज। आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई।

तिरंगा अभियान

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान से जन–जन को जोड़ने के लिए  व्यापक स्तर पर तैयारिया पूर्ण हो चुकी हैं इसको लेकर जन जागृति अभियान की शुरुआत की गई है आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा  ताकि लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर समा जाए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।  गांवों तथा नगरों में तिरंगा यात्रा निकालकर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधिओं , समाजसेवियों एवं शासकीय कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़कर जागरूक किया गया है ताकि वह भी इस महान अभियान में अपना अपना सहयोग दें। वैसे अभी तक सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। लोग स्वेच्छा से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर उत्साहपूर्वक तिरंगा झंडा फहराने लगे हैं । आज रविवार को वृहद स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान चलाया गया।