Type Here to Get Search Results !

थाना प्रभारी ने पैदल नगर भृमण कर नाबालिक वाहन चालकों को दी हिदायत

सीतामऊ। सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने मय पुलिस बल नगर का पैदल भृमण किया और नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग लगाकर ना बालिक वाहन चालकों को रोककर उनको समझाइश दी और उनके परिजनों को भी सख्त हिदायत दी की वह अपने बच्चो को बालिक होने तक वाहन नही देवे। वही नगर में तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगो को भी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रोककर उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की थाना प्रभारी प्रजापति ने पैदल नगर भृमण के दौरान होटल संचालको ओर दुकानदारों को भी निर्देश दिए की वह अपने वाहन दुकानों के बाहर खड़े नही करे ताकी ट्राफिक जाम नही हो। कल सीतामऊ नगर में निकलने वाली कावड़ यात्रा के रूट का भी भृमण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।