Type Here to Get Search Results !

भारत को वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में गोल्ड

बर्लिन। भारत की विमेंस कंपाउंड टीम ने पहली बार वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप जीत ली है। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार भारत को आर्चरी के इस इवेंट में गोल्ड मिला है। पहली बार वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप 1931 में हुई थी। हालांकि, कंपाउंड इवेंट 1995 से हो रहे हैं। कंपाउंड ओलिंपिक में शामिल नहीं है।

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही वर्ल्ड चैम्पियनशिप के कंपाउंड में भारतीय विमेंस टीम ने फाइनल में मैक्सिको को 235-229 से हराया। टीम में आर्चर ज्योति सुरेख, वेन्नम परनीत कौर और अदिति स्वामी शामिल थीं।

इससे पहले सेमीफाइनल में कोलंबिया को 220-216 से हराया। वहीं भारतीय टीम को पहले राउंड में बाई मिला था। जबकि प्री क्वार्टर फाइनल में तुर्की को और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे को हराया।

Tags