Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

भोपाल। आज प्रदेश सिख समाज का 35 लोगो का प्रतिनिधिमंडल मनजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता मे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष श्री कमलनाथ जी से मिलने उनके आवास श्यामला हिल्स गया जहा समाज ने आने वाले विधानसभा चुनावो को मद्देनजर रखते हुए सिख समाज को ज़्यादा से ज़्यादा टिकट देने पर जोर दिया।समाज की तरफ से तेजकुलपाल सिंह जी पाली,गुरमीत सिंह जी मंगू, कुलवंत सिंह जी पुरी, प्रताप सिंह जी गुर, शैली कीर आदि के बायोडाटा श्री कमलनाथ जी को दिए गए। प्रतिनिधिमंडल मे सच सलूजा,परमवीर सिंह, नवनीत सिंह, सोखी जी, इकबाल सिंह, चीमा जी,पाहवा जी, डा गुरविंदर, लाम्बा जी, हैप्पी गुलाटी,जे पी एस अरोरा, जोगिन्दर सिंह, हरजीत मंगू, आनन्द जी, बेदी जी आदि ने शिरकत की।