Type Here to Get Search Results !

शाहरुख ने शेयर किया जवान के गाने चलेया का टीजर, नयनतारा के साथ बीच सड़क में डांस करते हैं शाहरुख

मुंबई। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का नया टीजर वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में फिल्म के गाने चलेया में शाहरुख-नयनतारा रोमांस करते दिख रहे हैं। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर गाने का तमिल और तेलुगु वर्जन भी शेयर किया है।

इस टीजर वीडियो में शाहरुख-नयनतारा बीच सड़क में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे हैं जबकि नयनतारा व्हाइट और रेड गाउन में दिख रही हैं। गाने के एक शॉट में शाहरुख-नयनतारा ऑरेंज आउटफिट्स में भी दिखाई दे रहे हैं।