Type Here to Get Search Results !

नूतन कॉलेज में देश भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन

भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी कन्या महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) शिवाजी नगर में साहित्यिक गतिविधि समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा कार्यक्रम में  महाविद्यालय की छात्रा चंचल  वर्मा  प्रथम स्थान पर राखी भावसर द्वितीय और मदीहा हफीज एवं मोमपिया संयुक्त रुप से तृतीय स्थान पर रहीं ।  इसके अलावा छात्राओं ने स्वरचित काव्य पाठ किया।  इस दौरान वीरा नामक नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शैलबाला सिंह बघेल और साहित्यिक गतिविधि समिति की संयोजक डॉ. कीर्ति शर्मा सहित समस्त विभागीय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित थीं।