Type Here to Get Search Results !

पिता सैफ अली खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं सारा

मुंबई। सैफ अली खान आज 53 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचीं। सारा के साथ उन्हें भाई इब्राहिम भी नजर आए। दोनों को सैफ और करीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में सारा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वह व्हाइट सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। जबकि इब्राहिम कैजुअल अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान सारा अपने पिता के लिए केक और गुब्बारे लेकर पहुंचीं। जिनपर बेस्ट डैड लिखा हुआ है।