Type Here to Get Search Results !

सामंथा बोलीं- मैं खुद को फाइनेंशियली सपोर्ट कर सकती हूं

मुंबई। सामंथा रूथ प्रभु ने किसी तेलुगु सुपरस्टार से अपनी बीमारी मायोसाइटिस के इलाज के लिए करीब 25 करोड़ रुपए की मदद लेने की बात को गलत बताया है। सामंथा ने कहा है इस बात में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया ने उनकी हेल्थ से जुड़ी फेक जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में रिएक्ट कर कहा है कि वो अपनी सेहत का ख्याल खुद रख सकती हैं।

बीते दिनों ये खबर आई थी कि सामंथा ने मायोसाइटिस के इलाज के लिए किसी तेलुगु सुपरस्टार से 25 करोड़ रुपए की मदद ली है। अब सामंथा ने कहा है कि उन्होंने काफी लंबे समय तक फिल्मों में काम किया है और अब उन्हें किसी से पैसों की मदद लेने की जरूरत नहीं है।

सामंथा ने लिखा- मायोसाइटिस के इलाज के लिए 25 करोड़ रुपए की मदद ? ये तो बहुत बुरा सौदा है! मुझे खुशी है कि मुझे अपने इलाज पर इससे कहीं पैसे लग रहे हैं। और ऐसा भी नहीं है कि अब तक मुझे अपनी फिल्मों के लिए छोटी-मोटी कीमत ही मिली हो।

सामंथा ने कहा कि वो खुद को फाइनेंशियली सपोर्ट कर सकती हैं। उन्होंने आगे लिखा- मायोसाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिससे हजारों लोग जूझ रहे हैं। हम सभी को कोई भी जानकारी शेयर करते हुए जिम्मेदार बनना चाहिए।