Type Here to Get Search Results !

जन सुनवाई में आये 100 से अधिक आवेदन

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय सभागृह में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल ने 100 से अधिक आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा मौके पर ही हल हो सकने वाली अनेक समस्याओं का निराकरण संबंधित अधिकारियों से करवाया ।

एडीएम ने कई आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने तथा मानवीय आधार पर निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।