Type Here to Get Search Results !

भारत एशिया कप के फाइनल में, लगातार 13 वनडे जीतने के बाद 41 रन से हारा श्रीलंका

कोलंबो। श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे 42 रन पर नाबाद लौटे, जबकि दूसरे छोर से टीम ऑलऑउट हो गई। आखिरी विकेट लेने के बाद कुलदीप को बधाई देते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने चौथे सुपर-4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी।